बीकानेर. बीकानेर थिएटर, आर्ट एवं कल्चर फेस्टिवल में बुधवार को शास्त्रीय संगीत के रंग बिखरे, वहीं लोक गीतों की प्रस्तुतियां हुई। लोकायन संस्थान की ओर से आयोजित वर्चुअल फेस्टिवल में कलाओं, साहित्य एवं कृति पर चर्चाए हुई। फेस्टिवल में शास्त्रीय गायक हुल्लास पुरोहित ने राग ललिता की प्रस्तुति दी। शास्त्रीय गायक नारायण दास रंगा ने अपने बाल शिष्यों के साथ शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। भजन गायक गुलाम रसूल, श्री कोलायत की लोक गायिका मांगी बाई ने लोक गीतों की प्रस्तुति दी।