19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर थिएटर, आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल का समापन

बीकानेर. लोकायन संस्थान की ओर से राजस्थान कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित पन्द्रह दिवसीय बीकानेर थिएटर आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल का समापन शनिवार को हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
बीकानेर थिएटर, आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल का समापन

बीकानेर थिएटर, आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल का समापन

बीकानेर. लोकायन संस्थान की ओर से राजस्थान कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित पन्द्रह दिवसीय बीकानेर थिएटर आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल का समापन शनिवार को हुआ। समापन अवसर पर संवाद, थिएटर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुई। संस्थान सचिव गोपाल सिंह चौहान के अनुसार नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में होने वाले हरजस के भजनों की प्रस्तुति हुई। लक्ष्मीनाथ मंडल की कांता जोशी, प्रेमलता पणिया, सरस्वती आचार्य आदि ने भगवान कृष्ण एवं मीरा के भजनों की प्रस्तुति दी। फेस्टिवल में वाणी गायक शिवजी एवं बद्री सुथार ने भजनों की प्रस्तुति दी। नाट्य संवाद, सूजन के सरोकार, भूले बिसरे स्वाद, कला एवं संस्कृति तथा सीएसआर विषय पर संवाद कार्यक्रम हुए। लोक गायक नत्थू खान एवं बाबू खान तथा दापू खान ने प्रस्तुतियां दी।लोक गायक लालचंद उपाध्याय तथा शंकर व्यास ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। फेस्टिवल का समापन युवा बैंड कबीर कैफे की ओर से दी गई कबीर भजनों से हआ। फेस्टिवल से जुड़े नवल किशोर व्यास के अनुसार फेस्टिवल में कला एवं थिएटर से संबंधित ३० से अधिक संवाद, १०० से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, ३६० डिग्री वर्चुअल कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आयोजन में पुनीत जाजड़ा, दीपांशु तिवारी, विकास शर्मा, गिरिराज पुरोहित, निकिता तिवारी, ओम प्रकाश, गोपाल बिस्सा, नवल किशोर दवे का सहयोग रहा।ड्ड