खाजूवाला. जिले में चोर आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन उन पर लगाम नहीं लग पा रही है। बुधवार रात को चोरों ने खाजूवाला थाना क्षेत्र से दो बोलेरो गाड़ी चुरा ली। सूचना पर पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कराई। एक गाड़ी में जीपीएस लगा होने से खाजूवाला पुलिस ने ग्रामीणों और कालू थाना पुलिस की मदद से चोरों को पकड़ लिया तथा गाड़ी भी बरामद कर ली है।
थानाधिकारी विक्रम चौहान ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के गुसाईंसर निवासी मांगीलाल शर्मा उर्फ राकेश व खाजूवाला निवासी साहिल पुत्र अमीर खां को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद कर ली है।