बीकानेर. अंचल में अब सर्दी अब धीरे-धीरे बढऩे लगी है। लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं, वहीं रात को कंबल ओढऩे की भी जरूरत महसूस होने लगी है। पिछले सात दिन में नजर डालें तो गुरुवार को न्यूनतम पारे में लगभग तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई। वहीं चार दिन के मुकाबले अधिकतम पारा थोड़ा ऊपर गया है।
१० नवंबर को जहां अधिकतम पारा ३३.६ डिग्री से ऊपर था, वहीं १६ नवंबर को यह १० डिग्री लुढ़क कर २३.६ डिग्री तक आ पहुंचा था। इसके बाद दो दिन २५ डिग्री रहा तो गुरुवार को दो डिग्री बढ़कर २७.४ डिग्री हो गया। न्यूनतम पारे की बात करें तो १० नवंबर को न्यूनतम पारा १७.६ डिग्री था। वहीं १६ नवंबर को यह तीन डिग्री गिरकर १४.५ डिग्री हो गया। इसके बाद लगातार गिरकर गुरुवार को १०.३ डिग्री पर आ गया।