8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बादलों ने गिराया पारा, दिन में गर्म कपड़े पहने नजर आए लोग

बादलों ने गिराया पारा, दिन में गर्म कपड़े पहने नजर आए लोग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 25 Nov 2020, 8:09 AM IST

बादलों ने गिराया पारा, दिन में गर्म कपड़े पहने नजर आए लोग

बादलों ने गिराया पारा, दिन में गर्म कपड़े पहने नजर आए लोग

बीकानेर. अंचल में मंगलवार को दिन थोड़ा सर्द रहा। दिन भर हल्के बादलों की आवाजाही से अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम पारा सोमवार के मुकाबले एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दिन की शुरुआत में बादल आने लगे थे। सुबह सूर्य के दर्शन नहीं हुए। हल्की बदलियों के कारण सूर्यदेव को ढंके हुए थे। दस बजे बाद बीच-बीच में हल्की धूप चमकने लगी। ग्यारह बजे तक धूप निकल आई लेकिन उसमें तेजी नहीं थी। लगभग एक घंटे बाद फिर से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और सूर्य फिर से बादलों की ओट में छिप गया। उसके बाद शाम तक धूप के दर्शन नहीं हुए। इसके साथ हल्की सर्द हवा भी बहने लगी। इससे दिन में भी सर्दी का थोड़ा असर बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान २६ डिग्री रहा जबकि एक दिन पूर्व २९.२ डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम पारा लगभग एक डिग्री बढ़कर १४.३ डिग्री दर्ज किया गया।