19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन में ही छूटती रही कंपकंपी

बीकानेर. अब धीरे-धीरे मौसम में परिवर्तन आता जा रहा है वहीं दिन भी थोड़े बड़े हो रहे हैं। अधिकतम तापमान भी धीरे धीरे बढ़ रहा है। धूप भी साफ रह रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
दिन में ही छूटती रही कंपकंपी

दिन में ही छूटती रही कंपकंपी

बीकानेर. अब धीरे-धीरे मौसम में परिवर्तन आता जा रहा है वहीं दिन भी थोड़े बड़े हो रहे हैं। अधिकतम तापमान भी धीरे धीरे बढ़ रहा है। धूप भी साफ रह रही है।
शनिवार को भी हल्की सर्दी रही लेकिन मौसम खुगवार था। सूर्योदय के साथ ही धूप निकली। यह दिन भर खिली रही। हांलांकि थोड़ी सी सर्द हवा के चलते धूप सेंकना अच्छा लगा। दोपहर दो बजे तक धूप थोड़ी तेज होने से ज्यादा दैर नहीं बैठा गया। पिछले दिनों के मुकाबले सर्दी में भी थोड़ा उतार देखा गया। जहां शुक्रवार को अधिकतम पारा २५.५ डिग्री था तो शनिवार को दो डिग्री बढ़कर २७.३ डिग्री पर आ गया। वहीं न्यूनतम पारा भी एक डिग्री उछलकर ९ डिग्री हो गया।
पिछले सप्ताह की बात करें तो २४ जनवरी को अधिकतम २२ डिग्री व न्यूनतम ६.८ डिग्री, २५ जनवरी को अधिकतम २२.३, न्यूनतम ६.६, २६ जनवरी को अधिकतम २२.६ व न्यूनतम ७.६ डिग्री रहा। २७ जनवरी को अधिकतम २४.४ व न्यनूतम ८.९ डिग्री, २८ जनवरी को अधिकतम २४.२ व न्यनूतम ९.२ डिग्री, २९ जनवरी को अधिकतम २५.५ एवं न्यूनतम ८ डिग्री तथा ३० जनवरी को अधिकतम २७.३ एवं न्यूनतम ९ डिग्री दर्ज किया गया।