19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कूलर से भी नहीं मिल रहा चैन

कूलर से भी नहीं मिल रहा चैन
less than 1 minute read
Google source verification
कूलर से भी नहीं मिल रहा चैन

कूलर से भी नहीं मिल रहा चैन

बीकानेर. जिले में गर्मी का प्रकोप निरंतर जारी है। मानसून अभी यहां तक पहुंचा नहीं है। ऊपर-नीचे के तापमान में थोड़ी बहुत घट-बढ़ चलने के बावजूद कोई राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को मंगलवार के मुकाबले पारे में थोड़ी सी गिरावट आई लेकिन न्यूनतम भी दो डिग्री ऊपर चढऩे से बैचेनी रही। हांलांकि दिन की शुरुआत में जो हवा चली उसने लू का रूप नहीं लिया। फिर भी दोपहर तक सूरज के तेवर तीखे हो गए। कूलर भी कोई सुकून नहीं दे पा रहे थे। पंखा चलाओ तो लू का अहसास हो रहा था। अधिकतम ४३.१ डिग्री रहा जबकि मंगलवार को बीकानेर ४४.४ डिग्री के साथ प्रदेश में तीसरा गर्म जिला रहा था। वहीं बुधवार को न्यूनतम ३२.३ डिग्री रहा जो एक दिन पूर्व ३०.८ था। इससे रात को भी गर्मी के कारण बैचेनी रही। शाम आठ बजे तक थोड़ी स्थिति ठीक हुई। मौसम विभाग ने पूर्व में आगामी तीन-चार दिन तेज गर्मी का अनुमान लगाया था। हवा की दक्षिण पश्चिम दिशा रहने से गर्मी का असर बरकरार है।