8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धूप-छांव चलती रही, कई जगह बूंदाबांदी

धूप-छांव चलती रही, कई जगह बूंदाबांदी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 23 Sep 2021, 9:37 PM IST

धूप-छांव चलती रही, कई जगह बूंदाबांदी

धूप-छांव चलती रही, कई जगह बूंदाबांदी

बीकानेर. शहर में गुरुवार को बादलों की आवाजाही रही एवं धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा। वहीं कई जगह बूंदाबांदी तो कहीं हल्की वर्षा हुई। इस दौरान मौसम विभाग ने शाम साढ़े पांच बजे तक १.५ मि.मि. वर्षा दर्ज की। बुधवार शाम वर्षा के बाद रात को एक बार आकाश साफ हो गया था। गुरुवार सुबह बादलों का आनाजाना शुरू हो गया था। बादलों के आने-जाने से धूप-छांव चलती रही। ग्यारह बजे बाद सूर्य बादलों की ओट में छिप गया। हवा के चलते रहने से बीच-बीच में धूप चमक बिखेरती रही। दोपहर को शहर के कई इलाकों मेंबंूदाबांदी हुई जिससे सड़कें गीली हो गई। वहीं कई जगह हल्की वर्षा भी हुई। उत्तर-पूर्वी दिशा में घने बादलों के कारण तेज वर्षा के आसार भी बने थे। शाम को फिर से हवा बादलों को उड़ा कर ले गई। इस बीच दो दिन से हो रही वर्षा के बाद गर्मी का असर भी कम दिखा। गुरुवार को फिर से अधिकतम पारा एक डिग्री गिरकर ३२.२ डिग्री हो गया। इसे मिलाकर तीन दिन में पारा चार डिग्री तक गिर चुका है। इससे पूर्व २१ सितंबर को अधिकतम ३६ डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम २६ डिग्री था जो अब २४.६ डिग्री पर आ गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के श्रीडूंगरगढ़ के आसपास बारिश हुई।