8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन भर छाए बादल, तापमान बढ़ा

दिन भर छाए बादल, तापमान बढ़ा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 1 Dec 2021, 10:09 PM IST

दिन भर छाए बादल, तापमान बढ़ा

दिन भर छाए बादल, तापमान बढ़ा

बीकानेर. अंचल में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर बन रहे तंत्र का असर बुधवार को दिखाई दिया। इस दौरान दिन भर बादल छाए रहे। बादलों के असर से तापमान न्यूनतम पारा फिर से पांच डिग्री उछल गया वहीं अधिकतम में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने देश के पूर्व और पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में विक्षोभ के चलते दक्षिणी पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं वर्षा की संभावना व्यक्त की थी। हांलांकि प्रदेश के उत्तर पश्चिमी भाग में इससे अछूता रहा था लेकिन बीकानेर अंचल में बादलों ने डेरा जमाए रखा। सुबह सूर्योदय के समय धूप नहीं निकली। हल्के काले भूरे बदलियों की आवाजाही लगी रही। बीच-बीच में धूप चमकती रही लेकिन अधिकांश समय बादल ही छाए रहे। यह स्थिति शाम तक बनी रही। जहां मंगलवार को न्यूनतम पारा एकाएक गिरकर १०.१ डिग्री पर आ गया था वहीं बुधवार को फिर से पांच डिग्री बढ़कर १५.७ दर्ज हुआ। अधिकतम तीन डिग्री गिरा जो २५.२ डिग्री दर्ज किया गया। दिन में हल्की हवा भी चलती रही इससे सर्दी का असर भी बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बीकानेर अंचल में मौसम शुष्क रहने की संभावना है