8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बादल फिर हुए मेहरबान

बादल फिर हुए मेहरबान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 28 Sep 2021, 9:04 PM IST

बादल फिर हुए मेहरबान

बादल फिर हुए मेहरबान

बीकानेर. लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बादलों की मेहर बरसी। शाम को हुई झमाझम के बाद हमेशा की तरह सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह यातायात जाम सा हो गया। वहीं कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश के समाचार मिले।

मौसम विभाग ने २७ एवं २८ सितंबर को बीकानेर एवं जोधपुर जिले में वर्षा का अलर्ट जारी किया था। जहां सोमवार शाम हल्की बारिश हुई थी वहीं मंगलवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। दिन की शुरुआत से ही बादलों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा रखी थी। दिन भर बादलों का डेरा जमा रहा। शाम को पांच बजे बाद बादल गहरे हो गए और धीरे-धीरे बूंदाबांदी होने लगी। थोड़ी ही देर में यह मध्यम दर्जे की वर्षा में बदल गई। लगभग दस से पन्द्रह मिनट तक बरसने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान मौसम विभाग ने ४.४ मिलीमीटर बारिश दर्ज की। वहीं शहर के कई स्थानों पर इससे तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान गजनेर रोड, पुलिस लाइन, स्टेशन रोड, कोठारी अस्पताल के पास, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर पानी भर गया। गजनेर रोड पर पानी भरने के कारण ओवरब्रिज के पास जाम जैसी स्थिति बन गई। पानी भरने के कारण वाहन धीरे-धीरे चल रहे थे। कई बाइक व स्कूटी बंद होने से चालक उन्हें पैदल खींचते नजर आए।