700 से अधिक प्रमाण पत्र अटके
नगर निगम में 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 702 आवेदन प्राप्त हुए है। डिजिटल साइन नहीं होने से इनमें से एक भी आवेदक को प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि २० अक्टूबर को 183, 21 अक्टूबर को 138, 22 अक्टूबर को 156, 25 अक्टूबर को 125 तथा 26 अक्टूबर को 100 आवेदन प्राप्त हुए। कुछ प्रमाण पत्र 18 व 19 अक्टूबर के भी बताए जा रहे हैं, जो डिजिटल हस्ताक्षर नहीं होने अटके हैं।