8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रमिकों की समस्याओं पर भाजपा ने जताया रोष

श्रम विभाग कार्यालय में भाजपा का विरोध प्रदर्शन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 27 Jul 2021, 4:58 PM IST

श्रमिकों की समस्याओं पर भाजपा ने जताया रोष

श्रमिकों की समस्याओं पर भाजपा ने जताया रोष

बीकानेर. श्रमिक डायरियों का बिना सत्यापन और परीक्षण किए आवेदन निरस्त करने और समय पर मजदूरों को मुआवजा नहीं मिलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शहर भाजपा ने सोमवार को श्रम विभाग कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने संयुक्त श्रम आयुक्त से वार्ता कर श्रमिक-मजदूरों की समस्याओं और मांगों को रखा तथा जल्द निस्तारण की मांग की।

इस दौरान गंगाशहर पेट्रोल पम्प के पास हुए इमारत हादसे के तीन मृतकों के आश्रितों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने श्रमिकों को जायज हक नहीं मिलने पर आन्दोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, अशोक प्रजापत, नरसिंह सेवग, राजस्थान मजदूर महासंघ राजस्थान प्रदेश की अध्यक्ष शबनम बानो, नवीन आचार्य, मेजर पूर्ण सिंह मेहरा, हरि किशन जाट, नमामी शंकर व्यास, जितेन्द्र पासी, मुमताज शेख सहित श्रमिक मजदूर मौजूद रहे।