8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाहिता को डरा धमका कर करता रहा देह शोषण

रिसोर्ट में दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 1 Jan 2021, 12:39 AM IST

विवाहिता को डरा धमका कर करता रहा देह शोषण

विवाहिता को डरा धमका कर करता रहा देह शोषण

बीकानेर। सदर थाना इलाके की एक विवाहिता के साथ मकान की बेचवाली के सिलसिले में संपर्क में आए व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने उसके पति व बेटों को जान से मारने की नीयत से डरा-धमका कर कई बार दुष्कर्म किया। हाल ही में आरोपी व उसके दोस्तों ने जयपुर रोड स्थित एक रिसोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीडि़ता के अश्लील फोटो खींच पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीडि़ता ने रिपोर्ट मे बताया कि मकान की बेचवानी के सिलसिले में विक्रमसिंह से संपर्क में आई। आरोपी विक्रम सिंह उसके पति की गैर मौजूदगी में घर आने लगा। मना करने पर नहीं माना। एक दिन उसका पति व बच्चे घर पर नहीं थे आरोपी ने उसे अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। इस दरम्यान आरोपी ने मेरे अश्लील फोटो खींच लिए और ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद बदनामी का भय दिखाकर मुझे रायसर के पास एक रिसोर्ट में ले गए जहां अपने दोस्तों के साथ मिलकर मेरे साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी विक्रम सिंह, राजूसिंह और एक अन्य के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। पीडि़ता ने बताया कि मेरे पति ने विक्रम सिंह को मकान बेचा था। इससिलसिले में वह अक्सर घर आने जाने लगा। मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के चलते परिजनों को यह बात नहीं बताई। इससे आरोपी के हौंसले बढ़ गए। आरोपी आए दिन घर आकर दुष्कर्म करने लगा। उसने मेरे अशखील फोटों खींच लिए और समाज में बदनाम करने का भय दिखाता। पीडि़ता ने बताया कि हाल ही में आरोपी उसे जबरदस्ती रायसर रोड़ के एक रिसोर्ट में ले गया, जहां उसे नशीली गोलियंा खिला दी और नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने अपने दोस्तों को भी रिसोर्ट में बुला लिया और जिन्होंने बारी बारी से मेरे साथ दुष्कर्म किया। सीओ सदर पवन भदौरियां ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल मुआयना करवाकर उसके मजिस्ट्रेट बयान कराए जाएंगे।