बही लेखन परम्परा से जुड़े शंकर भाट के अनुसार बही में परिवारों की कई पीढि़यों की जानकारी हैं। परिवार बीकानेर में कब और कहां से आया, कुल देवी और कुल देवता, गोत्र, पूर्वजों के नाम सहित कई प्रकार की जानकारियां हैं। परिवारों की जमीन, जायदाद, गोदनामा, उत्तराधिकार, जन्म-मृत्यु, विवाह, खेत, परिवारों में हुए आयोजन आदि की जानकारियां बही में दर्ज है। परिवारों के वंशावली के पुराने प्रकरणों में भी इन बहियों को साक्ष्य माना जाता है।