8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्राफा व्यापारी से मारपीट कर रुपए व जेवर छीने

bikaner news: देशनोक थाने में मामला दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 30 Jul 2020, 5:03 AM IST

सर्राफा व्यापारी से मारपीट कर रुपए व जेवर छीने

सर्राफा व्यापारी से मारपीट कर रुपए व जेवर छीने

बीकानेर/देशनोक। दुकान से घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी से नकाबपोश चार बदमाश मारपीट कर रुपए व जेवर छीन ले गए। वारदात का पता चलने पर देशनोक पुलिस मौके पर गई। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कराई लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। वारदात मंगलवार देररात की है।

देशनोक पुलिस के अनुसार चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर निवासी मांगीलाल सोनार की गीगासर गांव में ज्वैलरी की दुकान है। उसने रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार रात को दुकान बंद कर घर आ रहा था। तभी रास्ते में चार लड़कों ने उसे रुकवाया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर हाथ से थैला व मोबाइल छीन ले गए। थैले में ६० हजार रुपए, सोने-चांदी के जेवर थे। आरोपी मोबाइल भी छीन ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक ने लगाई फांसी, मौत


बीकानेर. गंगाशहर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को एक युवक ने घर से दूर जाकर एक खाली बाड़े में पेड़ से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलने पर गंगाशहर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया और पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
गंगाशहर सीआइ अरविंद भारद्वाज ने बताया कि चौपड़ा बाड़ी निवासी राजू (19) पुत्र आशाराम ने मंगलवार की रात को घर से दूर सोहन के बाड़े में नीम के पेड़ से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को सूचित किया गया है। सीआइ ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।