फिलहाल जयपुर-जोधपुर बाइपास,जयपुर-श्रीगंगानगर बाइपास तथा जैसलमेर-श्रीगंगानगर बाइपास बने हुए है। जैसलमेर-जोधपुर बायपास का निर्माण सालों से लम्बित है। साथ ही यह दोनों हाइवे बाइपास के माध्यम से जुडऩे के साथ ही बीकानेर शहर के चारों तरफ रिंग रोड भी पूरी हो जाएगी। सीआरआइएफ फंड से सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से बाइपास निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। गत २५ अक्टूबर को टेंडर खोलकर सड़क निर्माण करने वाली फर्म तय की गई है। कार्यादेश के साथ ही महीनेभर में बाइपास सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
अभी रिंग रोड का यह हिस्सा उपयोग में
जोधपुर रोड को श्रीगंगानगर से जयपुर रोड बाइपास होकर जोड़ा हुआ है। यह बीछवाल के पास से शुरू होकर जयपुर हाइवे, रिड़मलसर, उदरामसर होकर नोखा रोड पर निकलता है। साथ ही श्रीगंगानगर रोड को जैसलमेर रोड से बाइपास के माध्यम से जोड़ा हुआ है। यह खारा से कोडमदेसर तक निर्मित है। रिंग रोड का जैसलमेर रोड से जोधपुर रोड को जोडऩे वाला हिस्सा ही शेष है।