गणपत और शारदा का परिवार आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। गणपत की मजदूरी बंद हो गई है। शारदा गृहिणी है। इनके एक छोटा बच्चा दिव्यांशु भी है, जो कक्षा सात में पढ रहा है। शारदा बताती है किसी भी सरकारी योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है। कुछ दवाईयां अस्पताल में मिल जाती है, कुछ बाहर से लानी पड़ती है।