फागोत्सव के दौरान मरुनायक मंडल के अजय कुमार देरासरी के नेतृत्व में रम्मत कलाकारों और शाकद्वीपीय समाज के लोगों की ओर से ‘हंस चढ़ी मां आयी भवानी रे, सहाय करै सब देश री’, ‘पन्नो रे म्हारी जोड रों रे बीकोणे रे बासी रे’,‘जयपुर रे बाजार में पडियो प्रेमजी बोर’, ‘जयपुर रे बाजार में पडियो प्रेमजी बोर’,‘प्रेमरस री मेंहदी राचडली ’ आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। शाकद्वीपीय भाईबन्धु ट्रस्ट के मंत्री नितिन वत्सस के अनुसार मंदिर प्रांगण में सुशील सेवग, मरुनायक मंडल के अजय कुमार देराश्री, पुरषोत्तम सेवक, विष्णु सेवग, मेघसा जोशी, बल्लू ,रघु जोशी, महेश गज्जानी, अरुण सेवग, अरविंद सेवग, मनमोहन शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।