ट्रेलर के टायर फटे, रेत में धंसा तब पकड़ में आया
सीआई निर्वाण के मुताबिक ट्रेलर चालक ने पुलिस नाकाबंदी को देखकर ट्रेलर की स्पीड और बढ़ा दी। चालक ट्रेलर को लेकर ९५ आरडी से आगे की तरफ भाग निकला। पुलिस टीम ने करीब चार-पांच किलोमीटर तक उसका पीछा किया। ट्रेलर सड़क से नीचे उतर गया, उसके टायर फट गए। आखिर में ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर रेत में धंस गया। तब पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। ट्रेलर चालक बाड़मेर निवासी गणपतलाल (३०) पुत्र कालूराम जाट एवं खलासी खींयाराम (२१) पुत्र नरसीराम जाट को गिरफ्तार किया। ट्रेलर में राजस्थान निर्मित शराब की पेटियां भरी हुई है। शराब की कीमत दस लाख से अधिक हैं। श्रीगंगानगर की तरफ से ट्रेलर आया था।