5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, सात जाने घायल, देखिये वीडियो
Play video

जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, सात जाने घायल, देखिये वीडियो

जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में आपसी झगड़ा हो गया। इसमें दोनों गुटों के करीब सात जने घायल हो गए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 7 Mar 2018, 3:13 PM IST

छतरगढ़/बीकानेर. छतरगढ़ तहसील के गांव सतासर चौराहे पर आज सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में आपसी झगड़ा हो गया। इसमें दोनों गुटों के करीब सात जने घायल हो गए। घायलों को बीकानेर रेफर किया गया। घायल हुए लोगों में पूर्व सरपंच लाल खां गुट का एक व्यक्ति व सरपंच मोतीगढ गुट के छह जने जिसमें महिला भी शामिल है।

 

आस पास लाठी भाटा जंग में सरपंच की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। गाड़ी को छतरगढ पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया है। इस मामले को लेकर अब तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात है। स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है। गौरतलब है कि मंगलवार को इसी मामलें को लेकर पूर्व सरपंच लाल खां केला गुट ने सरपंच मोतीगढ प्रतिनिधि के साथ मारपीट की थी। जिसका मामला पुलिस थाने में करीब सात आठ जनों के खिलाफ दर्ज करवाया था।