6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
सफाई कर्मचारियों ने निगम में दिया धरना, कहा सड़क पर नहीं होंगे सेवानिवृत्ति के समारोह, देखें वीडियो
Play video

सफाई कर्मचारियों ने निगम में दिया धरना, कहा सड़क पर नहीं होंगे सेवानिवृत्ति के समारोह, देखें वीडियो

सफाईकर्मियों के प्रदर्शन के बाद निगम आयुक्त ने जारी किए आदेश, सभा भवन में होंगे कार्यक्रम
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 6 Mar 2018, 10:10 AM IST

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति होने पर अब समारोह संबंधित सर्किलों की सड़कों पर नहीं होकर निगम के सभा भवन में होंगे। इस संदर्भ में सोमवार को निगम आयुक्त निकया गोहाएन ने आवश्यक निर्देश जारी किए। आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी, सभी स्वच्छता निरीक्षकों-प्रभारियों को जारी किए निर्देशों में बताया कि

 

भविष्य में निगम से सेवानिवत्त होने वाले सफाई कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति समारोह निगम के सभा भवन में शाम 6 बजे पश्चात करवाया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सेवानिवत्त होने वाले सफाई कर्मचारियों की सूची सेवानिवृत्ति के सात दिवस पूर्व स्थापना, स्वास्थ्य शाखा में प्रस्तुत की जाए।

 

आयुक्त का किया घेराव, दिया धरना
सफाई कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के दौरान हो रहे कर्मचारियों के अपमान को लेकर सोमवार को समस्त वाल्मीकि समाज और निगम सफाई कर्मचारियों की ओर से निगम आयुक्त का घेराव किया गया। सुनील जावा के नेतृत्व में आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में बताया कि हाल ही में निगम की एक सेवानिवृत्त हुई महिला सफाई कर्मचारी के सेवानिवृत्त कार्यक्रम में निगम का कोई भी अधिकारी शामिल नहीं हुआ।

 

इस दौरान सफाई कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम को सर्किलों में सड़क पर करने के बजाय निगम कार्यालय में करने की मांग की गई। ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने आयुक्त के कक्ष के आगे धरना देकर सेवानिवृत्ति समारोह निगम कार्यालय में करने की मांग की। इसमें विनोद चांवरिया, जगदीश सोलंकी, चन्द्र प्रकाश सियोता, घनश्याम, सुभाष सियोता, विमला देवी, चोरूलाल, राजू पंडित, मोतीलाल तेजी आदि शामिल थे।

 

निगम के कर्मचारी 21 से हड़ताल पर, धरना 12 को
जस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत नगर निगम के कर्मचारी 12 मार्च को दो घण्टे का सांकेतिक धरना देंगे। तीन सूत्री मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर निगम के कर्मचारी 21 मार्च से हड़ताल पर जाएंगे। सोमवार को बीकानेर नगर निगम कर्मचारी फेडरेशन की ओर से महापौर तथा आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में बताया कि

 

निगम कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग को राज्य सरकार की ओर से लागू नहीं करने से कर्मचारियों में रोष है। प्रदेशभर में नगर निगम, नगर परिषद तथा नगर पालिका के कर्मचारी मांगें नहीं मानने पर हड़ताल पर जाने का निर्णय कर चुके हैं। बीकानेर मेहत्तर श्रमिक संघ के महामंत्री शिवलाल तेजी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन के दौरान निगम के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

 

ज्ञापन में सातवें वेतन आयोग के तहत पुनरीक्षित वेतनमान 2017 का शीघ्र भुगतान करने, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने, सेवानिवृत्त पालिका कर्मियों को सेवानिवृत्त राज्य कार्मिकों के समान चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग रखी।ज्ञापन सौंपने के दौरान गणेश चन्देलिया, विजय सिंह करणपुरा, रतनलाल चांवरिया, राजकुमार चांगरा, रामप्रसाद चांवरिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

बीकानेर नगर निगम कर्मचारी फेडरेशन, राजस्थान सफाई मजदूर संघ बीएमएस, बीकानेर मेहत्तर श्रमिक संघ, जमादार एकता संघ, राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस इंटक, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, राजस्थान राज्य कर्मचारी एवं मजदूर संघ की ओर से सांकेतिक धरना और प्रस्तावित हड़ताल को लेकर पत्र सौंपे गए व मांगें रखी गई।