
नोखा/ जसरासर. जैसलसर गांव में हेमोलाई नाडी में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन कार्यक्रम के तहत श्रमदान किया गया। श्रमदान कार्यक्रम में विकास अधिकारी विनेश कुमार, सरपंच मनमोहन सिंह, पंचायत प्रसार अधिकारी कैलाश पंचारिया और ग्रामीणों ने नाडी की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
पांचू. टांट गांव की सार्वजनिक नाडी पर श्रमदान कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उत्साह के साथ ग्रामीणों सहित पांचू पंचायत समिति के विकास अधिकारी नारायण सिंह राठौड़ भी श्रमदान में हिस्सा लेते दिखाई दिए। लोगों मानव श्रृंखला बनाकर नाडी से तगारी फावड़ों से मिट्टी बाहर निकाल नाडी की खुदाई कार्य मे हिस्सेदारी निभाई। इस दौरान मूलसिंह सीलवा, सरपंच खुमचंद नायक, कनिष्ठ अभियंता सदासुख स्वामी, श्रवण बिश्नोई, रूपाराम भादू तथा वन विभाग कार्मिक लिखमाराम, बजरंग सिंह सीलवा, नंदूसिंह टांट, करणीसिंह टांट, रामचंद्र टांट व ग्रामीण मौजूद थे।