3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘शैतान नहीं, खुदा चलेगा’

इन्दे्रश कुमार ने देश में तरक्की के तीन सूत्र अनाज बैंक, बच्चों को तालीम, तलाक पीडि़ता को पेंशन के लिए देशभर में काम करने का अह्वान किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 11 Jun 2018, 9:10 AM IST

Conference on Muslim National Forum Bikaner

Conference on Muslim National Forum Bikaner

बीकानेर. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्ग दर्शक इन्द्रेश कुमार ने भारतीय राष्ट्रीय जीवन में मुस्लिम समाज का इतिहास, रमजान की पवित्रता और इस्लाम की इंसानियत का जिक्र करते हुए कहा कि देश में शैतान नहीं चलेगा, खुदा चलेगा। जहन्नुम नहीं, जन्नत चलेगी। वे रविवार को यहां एक होटल में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के पांचवें सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने श्रोताओं से सभी धर्मों के सात-सात बार मंत्र बुलवाए और एक ही राष्ट्र के लोगों की मानसिकता पर सवाल उठाए।

इन्दे्रश कुमार ने देश में तरक्की के तीन सूत्र अनाज बैंक, बच्चों को तालीम, तलाक पीडि़ता को पेंशन के लिए देशभर में काम करने का अह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो ईश्वर को एक माने वो इंसान और जो फर्क माने वो शैतान है। उन्होंने २४वें रमजान की मुसलमानों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि आज रमजान की कसौटी पर कसकर देखे जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुरान में तलाक सबसे बड़ा गुनाह बताया है। साल २०१७ में नौ करोड़ मुस्लिम महिलाओं को मोदी सरकार ने तीन तलाक से राहत दी।

पाक रमजान में फैला रहा दंगे
उन्होंने कहा कि रमजान में खुशियां होनी चाहिए। पाक, पत्थरबाज और आतंकियों ने रमजान को खूनी बनाया है। हिन्दुस्तान ने रमजान को पवित्र रखा और नफरत व हिंसा नहीं आने दी। दुश्मन देश पाक है, जो रमजान में दंगे फैला रहा है। उन्होंने पाक में मुस्लिमों के साथ दोगले व्यवहार का भी जिक्र किया।

गरीबी से लडऩा है आपस में नहीं

इससे पहले केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने लोगों से पूछा कि हिन्दुओं या मुसलमानों को किससे लडऩा है। लोगों ने कहा कि गरीबी से। इस पर मेघवाल ने कहा कि जब गरीबी से लडऩा है तो आपस में क्यों लड़ रहे हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रांत संयोजक अयूब खा, संयोजक अबू बकर नकवी, हिमालय परिवार के राष्ट्रीय महामंत्री दिलबाग, प्रदेशाध्यक्ष मुन्नवर, फिरोक कादरी, सुबोध गिरी महाराज, महावीर रांका, महापौर नारायण चौपड़ा, विधायक डॉ. गोपाल जोशी, अखिलेश प्रताप सिंह ने शिरकत की। सलीम जोइया, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद रफीक, शमशाद अली, इमराम कायमखानी ने भी सहभागिता निभाई।