राजस्थान पत्रिका ने सोमवार के अंक में निगम गोशाला पर ताला लगाने की तैयारी और अप्रेल से बेसहारा पशु नहीं पकड़े जाने को लेकर समाचार का प्रकाशन किया। इसे कांग्रेस पार्षदों ने गंभीरता से लेते हुए निगम में आयुक्त के समक्ष अपना विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान पार्षद आनन्द सिंह सोढ़ा, रमजान अली कच्छावा, मोहम्मद रफीक, अब्दुल वाहिद, सुनील गेदर, आदर्श शर्मा, अब्दुल सत्तार आदि मौजूद रहे।