इस दौरान यूनियन सदस्यों ने न्यास में होने वाली निविदाओं का बहिष्कार किया और आगामी दिनों में जारी होने वाली निविदाओं के भी बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस दौरान यूनियन के बैनर तले ठेकेदारों ने न्यास अधिशाषी अभियंता से मुलाकात कर बंद कार्य को शुरू नहीं करने व निविदाओं में भाग नहीं लेने के निर्णय से अवगत करवाया। इस दौरान रमजान अब्बासी, हारुन रसीद, राम बिश्नोई, झंवर गहलोत, जितेन्द्र आचार्य, सुरेन्द्र व्यास, कौशल पणिया, गुरू बालक, माजिद अली, आरिफ अली, अजरुद्दीन, सुल्तान सिंह, मगाराम कस्वां, भजनाराम, रामकिशन, राजकुमार हटीला, भानु पणिया, मौहसिन गौरी, राजू गहलोत, रूस्तम खां, इकबाल खां, प्रवीण अग्रवाल आदि ठेकेदार मौजूद रहे।