8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना ने फिर ली दो और मरीजों की जान, 11 नए संक्रमित

इन दो मौतों के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 44 पहुंच गया है। वहीं इससे पहले दिनभर में 11 नए संक्रमित सामने आए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 28 Jul 2020, 4:04 AM IST

कोरोना ने फिर ली दो और मरीजों की जान, 11 नए संक्रमित

कोरोना ने फिर ली दो और मरीजों की जान, 11 नए संक्रमित

बीकानेर। बुजुर्गों के लिए कोरोना घातक बनता जा रहा है। सोमवार को व्यक्तियों की कोरोना से मौत हो गई, इनमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट मरने के बाद पॉजिटिव आई। इन दो मौतों के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा ४४ पहुंच गया है। वहीं इससे पहले दिनभर में ११ नए संक्रमित सामने आए हैं। नए संक्रमितों में कोलायत के दियातरा का एक व्यक्ति भी शामिल हैं। जिले में अब तक १७९० मरीज हो गए हैं।


एसपी मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एलए गौरी ने बताया कि पवनपुरी निवासी अनिल पुत्र गुरुधर शर्मा को २४ जुलाई को भर्ती कराया गया। २७ जुलाई की शाम छह बजे मौत हो गई। मदीना मस्जिद क्षेत्र निवासी ५४ वर्षीय हाकम अली को तबीयत बिगडऩे पर पीबीएम लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने उसकी कोरोना जांच के लिए सैम्पल भेजा जो देररात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव आया। पीबीएम में अब तक ५५ मरीजों की मौत हो चुकी है, इनमें ४४ बीकानेर, सात नागौर, दो श्रीगंगानगर, अजमेर-चूरू के एक-एक मरीज शामिल हैं। सोमवार को पीबीएम से २५९ मरीजों को कोविड सेंटर शिफ्ट किया गया वहीं कोविड सेंटर से ११ मरीजों को सुपर स्पेशिलयिटी सेंटर में शिफ्ट किया गया है। यहां आईसीयू में आठ मरीज भर्ती है जो सभी ऑक्सीजन पर है।

यहां-यहां से आए मरीज
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि देशनोक रेलवे कॉलोनी, भट्ठड़ों का चौक, खटीकों का मोहल्ला, पूगल रोड, जयनारायण व्यास कॉलोनी, व मोहल्ला व्यापारियान, कोलायत के दियातरा, करणीनगर, सुदर्शना नगर, खान कॉलोनी से मरीज रिपोर्ट हुए हैं। इन मरीजों में एक यूआईटी का कार्मिक भी शामिल हैं।

जिले में ६२७ मरीज एक्टिव
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र तनेजा ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस के १७९० मरीज रिपोर्ट हुए हैं। सोमवार को ७८ मरीज और ठीक हुए, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब कुल १११९ मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में ६२७ मरीज ही एक्टिव रह गए हैं।