कोरोना को लेकर लोगों की लापरवाही शुरू हो गई है। कुछ समय पहले लोग आवश्यक रूप से मास्क लगाकर घरों से निकल रहे थे, अब बिना मास्क ही घरों से बाहर निकल रहे है। यही नहीं बच्चों को भी बिना मास्क लगाए घरों से बाहर निकाल रहे है, जो उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। शहर के लगभग हर बाजार, गली, मोहल्ले, चौक-चौराहे, कॉलोनियां, दुकानों आदि पर लोग बिना मास्क लगाए पहुंच रहे है।