बीकानेर. मुसीबत के दौरान ही साथ निभाने वाला सच्चा सहयोगी होता है। कोरोना काल में जब लोग कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण अपने-अपने घरों में है, ऐसे में कई सेवाभावी लोग चाहे वे अपनी दुकान-प्रतिष्ठान के माध्यम से व्यापार कर अपने घर परिवार को चला रहे है, लेकिन लोगों की हरपल मदद के लिए तत्पर है। कोरोना के कारण घरों में बैठे लोगों तक राशन सामग्री पहुंचाने में एक परिवार जुटा हुआ है। परचून की दुकान का संचालन कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे गौरीशंकर व्यास और इनके पुत्र मुकेश और रामदेव लोगों की मदद राशन सामग्री पहुंचा कर रहे है।