बीकानेर. शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना को लेकर जहां स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है, वहीं कोरोना पॉजिटिव की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कोरोना के कारण मृत्यु का आंकड़ा भी बीते एक पखवाड़े में अचानक बढ़ा है। बीते एक पखवाड़े में जहां स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के काम को और तेज करते हुए दुगुनी जांच की, वहीं पॉजिटिव रोगियों की संख्या में भी दस गुना की बढ़ोतरी हुई है। कोरोना के कारण मृत्यु का आंकड़ा भी अचानक एक पखवाड़े में बढ़ा है। पखवाड़े के 15 दिनों में 11 दिन ऐसे रहे है, जब हर दिन कोरोना के कारण किसी न किसी की मृत्यु हुई है। राहत की बात यह है कि उपचार के बाद डिस्चार्ज हो रहे लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।