एयरपोर्ट पर सैम्पलिंग, छह पॉजिटिव मिले
हवाई सेवा के माध्यम से बीकानेर आने वाले यात्रियों पर भी स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है। एयरपोर्ट पर तैनात एक मेडिकल टीम आने वाले हर यात्री की स्की्रनिंग कर आईएलआई रोगियों को सूचीबद्ध कर रही है। वहीं कोरोना जांच को लेकर सैम्पल भी लिए जा रहे है। विभाग के अनुसार 1618 हवाई यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की गई है। जिसमें एक भी सर्दी, खांसी और जुकाम का व्यक्ति नहीं मिला है। कोरोना को लेकर329 यात्रियों की जांच की गई, जिसमें 6 यात्री पॉजिटिव पाए गए।