8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मास्क कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम

रंगोली सजा दिया कोरोना के विरुद्ध जागरुकता का संदेश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 28 Oct 2020, 12:55 AM IST

मास्क कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम

मास्क कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम

बीकानेर. ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के तहत मंगलवार को रंगोली के माध्यम से कोरोना के विरूद्ध जागरुकता का संदेश दिया गया। शहर में पांच स्थानों पर रंगोली सजाई गई और चित्रों व रंगों के माध्यम से आमजन को कोरोना के प्रति जागरुक रहने की अपील की गई व मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालना करने का संदेश दिया गया।

कलक्ट्रेट परिसर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की ओर से सजाई गई रंगोली का अवलोकन करते हुए जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि मास्क कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है। प्रत्येक घर एवं दुकान में मास्क लगाने की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन हो। कोरोना एडवाइजरी की पालना करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की बात कही।

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन एएच गौरी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कोरोना कोरोना के प्रति सतर्क और जागरूक रहे। अभियान समन्वय राजेन्द्र जोशी के अनुसार जिले में ३५ स्थानों पर रंगोली सजाई गई। शहर में पांच स्थानों सहित पंचायत समिति स्तर पर तीन-तीन और नगर पालिकाओं में एक-एक स्थान पर रंगोली सजाई गई। बीकानेर शहर में कलक्ट्रेट, गोगागेट, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट और गंगाशहर में विभिन्न विभागों के माध्यम से रंगोली सजाई गई।इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीणा, स्काउट के सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेन्द्र सिंह भाटी, सीओ स्काउट जसवंत सिंह, डॉ. विनोद चैधरी, श्रीवल्लभ पुरोहित आदि मौजूद रहे।