8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना ने बढ़ाई चिंता, सेनेटाइजेशन के लिए दोगुने किए स्प्रे वाहन

coronavirus- निगम अब नौ वाहनों से कर रहा सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिडक़ाव  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 26 Jul 2020, 8:01 AM IST

कोरोना ने बढ़ाई चिंता, सेनेटाइजेशन के लिए दोगुने किए स्प्रे वाहन

कोरोना ने बढ़ाई चिंता, सेनेटाइजेशन के लिए दोगुने किए स्प्रे वाहन

बीकानेर. कोरोना संक्रमित रोगियों के लगातार बढ़ रहे आंकड़े ने नगर निगम की चिंता बढ़ा दी है। शहर कोरोना संक्रमण से मुक्त हो इसके लिए निगम ने सोडियम हाइपोक्लोराइट छिडक़ाव के लिए वाहनों की संख्या को दुगनी कर दी है। निगम ने अब नौ वाहनों की मदद से छिडक़ाव कार्य को शुरू कर दिया है। निगम की ओर से चार वाहनों की मदद से अब तक छिडक़ाव किया जा रहा था, पांच वाहन और बढ़ाकर वाहनों की संख्या नौ कर दी गई है।

शहरी क्षेत्रों में अब नौ वाहनों की मदद से सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़ुकाव किया जा रहा है। नोडल अधिकारी अलका बुरडक के अनुसार पांच ट्रेक्टर माउंटेड स्प्रे मशीनों को और बढ़ाया गया है। निगम की ओर से दो अग्निशमन वाहनों, दो ट्रेक्टर माउंटेड मशीनों और एक टैक्सी माउंटेड मशीन से स्प्रे किया जा रहा था। वहीं 35 हैण्ड स्प्रे मशीनों की मदद से भी संकरे मार्गो और गलियों में छिडक़ाव का कार्य जारी है।

सर्किल अनुसार स्प्रे वाहन
निगम ने सोडियम हाइपोक्लोराइट छिडक़ाव के लिए सर्किल अनुसार वाहन आंवटित कर दिए है। आंवटित वाहनों की मदद से रोज सोडियम हाइपोक्लोराट का छिडक़ाव होगा। नोडल अधिकारी के अनुसार शहर में निगम क्षेत्र के 80 वार्ड सात सर्किलों में है। प्रत्येक सर्किल को एक-एक स्प्रे वाहन दिया गया है। सर्किल इंस्पेक्टर के निर्देशन में स्प्रे कार्य होगा। वहीं प्रत्येक सर्किल को पांच-पांच हैण्ड स्प्रे मशीने आंवटित की हुई है।