कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रविवार को मंदिर ट्रस्ट व समितियों ने इस अवधि को 30 सितम्बर तक बढ़ा दिया है। श्री श्यामोजी वंशज मूंधाड़ा भोजक, सेवग मग ब्राह्मण सार्वजनिक प्रन्यास के महामंत्री शिवचन्द भोजक के अनुसार जिला प्रशासन के अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद निर्णय लिया गया है कि नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर, नागणेचेजी मंदिर, मरुनायक मंदिर, मदन मोहन मंदिर, नाटेश्वर महादेव मंदिर, काशाी विश्वनाथ महादेव मंदिर सहित शहर व देहात में स्थित 51 मंदिरों को 30 सितम्बर को दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। भोजक के अनुसार मंदिरों में पुजारियों की ओर से कोरोना एडवाइजरी की पालना के तहत नियमित पूजन, श्रृंगार, भोग, आरती आदि के आयोजन किए जा रहे है।