10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 अगस्त पर इस बार न बंटेंगे लड्डू ना होगा प्रतिभाओं का सम्मान

coronavirus- नगर निगम : 15 अगस्त पर कोरोना के कारण केवल ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का होगा आयोजन  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 14 Aug 2020, 12:38 AM IST

न बंटेंगे लड्डू ना होगा प्रतिभाओं का सम्मान

15 अगस्त पर इस बार न बंटेंगे लड्डू ना होगा प्रतिभाओं का सम्मान

बीकानेर. कोरोना के कारण स्वतंत्रता दिवस पर इस बार नगर निगम न लड्डूओं का वितरण करेगा और ना ही प्रतिभाओं का सम्मान। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। निगम आयुक्त मेघराज सिंह मीना के अनुसार स्वाधीनता दिवस पर इस बार कोरोना संक्रमण को मध्यनजर रखते हुए निगम में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में न लड्डू का वितरण होगा और ना ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली नगर की प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान केवल ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का आयोजन ही होगा। गौरतलब है कि नगर निगम की ओर से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर हर साल करीब १५ क्विंटल बूंदी से बने लड्डूओं का वितरण निगम कर्मचारियों, अधिकारियों, केन्द्रीय जेल में बंद कैदियों, जिला स्तरीय समारोह स्थल और स्काउट-गाइड को किया जाता है और शहर की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया जाता है।

कोरोना से बचाव के पुख्ता साधन
नगर निगम में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पुख्ता साधनों की व्यवस्था होगी। आयुक्त मेघराज सिंह मीना की ओर से जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि समारोह में शामिल होने वाले प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी और आगुन्तकों के लिए मास्क पहनना आवश्यक होगा। वहीं समारोह में शामिल होने वालों के लिए थर्मल स्केनिंग और हैण्ड सैनेटाइजेशन की सुविधा सुनिश्चित की गई है। समारोह स्थल पर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिडक़ाव किया जाएगा।