8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेफ्टी टैंक खाली करवाने के लिए अब निगम से मंगवा सकेंगे मशीन

निगम को मिली तीन सकर और एक जेटिंग प्लस सकर मशीन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 21 Mar 2021, 8:00 PM IST

सेफ्टी टैंक खाली करवाने के लिए अब निगम से मंगवा सकेंगे मशीन

सेफ्टी टैंक खाली करवाने के लिए अब निगम से मंगवा सकेंगे मशीन

बीकानेर. सेफ्टी टैंक खाली करवाने के लिए अब आमजन नगर निगम से सकर मशीने मंगवा सकेंगे। निगम को डीएलबी से तीन सकर मशीने उपलब्धा हो गई है। वहीं सीवरेज सफाई के लिए एक जेटिंग प्लस सकर मशीन भी निगम को उपलब्ध हुई है। ये चारों मशीने डीएलबी ने निगम को उपलब्ध करवाई है। मशीनें शनिवार को निगम भण्डार में पहुंच गई। निगम भंडार के यंत्रालय प्रभारी उपेन्द्र मीणा के अनुसार सेफ्टी टैंक खाली करवाने के लिए निगम के पास सुविधा नहीं थी। प्राइवेट में सुविधा थी। अब तीन सकर मशीनें उपलब्ध होने से आमजन को इनका लाभ मिल सकेगा।

वहीं छोटे आकार की जेटिंग प्लस सकर मशीन का लाभ भी सीवरेज सफाई में मिलेगा। चार मशीनों के एक साथ मिलने से अधिक शिकायतों का निस्तारण प्रतिदिन हो सकेगा। मीणा के अनुसार सकर मशीनों की क्षमता दो -दो हजार लीटर की है। जबकि एक जेटिंग प्लस सकर मशीन की क्षमता साढे चार हजार लीटर की है। उन्होंने बताया कि डीएलबी से एक साढे आठ हजार लीटर क्षमता की सुपर सकर मशीन और उपलब्ध होगी।

मीणा के अनुसार निगम के पास पहले से जेटिंग प्लस सकर तीन मशीनें है। एक और उपलब्ध होने से इनकी संख्या अब चार हो गई है। वहीं तीन सकर मशीन हो गई है। डीएलबी की ओर से प्रदेश की कई निकायों को इस प्रकार की मशीनें भेजी गई है।