29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर
अवैध निर्माण के विरोध में पार्षदों ने किया आयुक्त का घेराव, देखें वीडियो
Play video

अवैध निर्माण के विरोध में पार्षदों ने किया आयुक्त का घेराव, देखें वीडियो

पार्षदों ने कहा कि निगम की साधारण सभा में पटल पर अवैध निर्माण स्थलों की सूची रखने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।

Google source verification

शहर में हो रहे अवैध एवं नियम विरुद्ध निर्माण कार्यों के विरोध में सोमवार को पार्षदों ने निगम आयुक्त का घेराव किया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहर में पांच दर्जन से अधिक स्थानों पर नियम विरुद्ध एवं अनुमति के बिना निर्माण हो गए या चल रहे हैं, लेकिन निगम प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

 

पार्षदों ने कहा कि निगम की साधारण सभा में पटल पर अवैध निर्माण स्थलों की सूची रखने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान कोयला गली क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में नियम विरुद्ध निर्माण व बेसमेंट निर्माण पर पार्षदों ने रोष जताया। देर शाम तक पार्षद इस मुद्दे पर आयुक्त का घेराव कर बैठे रहे।

 

एक बार आयुक्त ने कक्ष से बाहर निकलना चाहा, लेकिन पार्षदों ने कक्ष का गेट अन्दर से बंद कर लिया। सर्वेयर की रिपोर्ट पर भी पार्षदों में रोष रहा। पार्षदों ने कहा कि इस बिल्डिंग में बेसमेंट पुराने हैं या नए, इसकी रिपोर्ट दी जाए। इस दौरान निगम उपायुक्त डॉ. राष्ट्रदीप यादव, भाजपा पार्षद राजेन्द्र कुमार शर्मा, मोहम्मद ताहिर, राजेन्द्र पंवार, दिनेश उपाध्याय, जावेद पडि़हार, पंकज गहलोत, शंभू गहलोत, हेतराम, मधु शर्मा, आनन्द स्वामी, सुभाष स्वामी उपस्थित थे।