संकर नस्ल है राठी
बताया जाता है कि 70-80 साल पहले राठ मुस्लिम पशुपालक ने पाकि स्तान की थारपारकर, लाल सिंधी तथा साईवाल नस्लों की संकर राठी नस्ल विकसित की। बीकानेर जिले में लूणकरनसर, शेखसर, ढाणी पांडूसर, राणीसर में आज भी राठी नस्ल की गायों का 40, 50 या इससे ज्यादा संख्या के समूह हैं। श्रीगंगानगर के सरदारगढ़ इलाके में राठी नस्ल की गायें अधिक हैं। राठ मुस्लिम परिवारों की आजीविका का साधना ये गाय ही हैं।