
नोखा. नोखा पुलिस ने मंगलवार रात कार्यवाही करते क्रिकेट पर सट्टा करते दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। नोखा थाने के सीआई मनोज शर्मा ने बताया कि नोखा के तिरुपति नगर में किशन गोपाल व रमेश ब्राह्मण को IPL मैच के दौरान क्रिकेट पर सट्टे का कारोबार करते पकड़ा। इनसे 25-30 लाख का लेखा-जोखा सहित 14 मोबाइल, एक अटैची रिकॉर्डर, टीवी, लैपटॉप, चार्जर बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार किया।
118प्रकरणों का निस्तारण
नोखा. न्याय आपके द्वार अभियान के तहत सोमवार को दावा व बंधड़ा ग्राम पंचायतों का शिविर दावा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र में लगाया गया। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई कर मौके पर निस्तारण किया। एसडीएम के.एल. सोनगरा ने बताया कि शिविर में विभिन्न तरह के ११८ प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
इसमें नामांतरण के २०, सीमाज्ञान के २, बंटवारे के ३, जमीन की जमाबंदी नकल के ५० प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा पेंशन प्रकरण व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित ४६ अन्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे। गुरुवार को पांचू के अटल सेवा केंद्र में शिविर लगेगा।
Published on:
16 May 2018, 12:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.