उरमूल डेयरी की ओर से आवंटित किए जा रहे डेयरी बूथ के लिए संबंधित मोहल्लावासियों की भी स्वीकृति लिए जाने की मांग जिला कलक्टर से की गई है। शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता आदर्श शर्मा ने डेयरी बूथ को लेकर सौंपे ज्ञापन में बताया कि डेयरी बूथ आंवटन में सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर निगम, यातायात विभाग, नगर विकास न्यास से ली जा रही स्वीकृति के साथ-साथ संबंधित मोहल्ले के निवासियों की भी स्वीकृति को अनिवार्य किया जाए। वहीं शर्मा ने कलक्टर को बताया कि निर्धारित आकार से बड़े डेयरी बूथ लगाए जा रहे है। जो यातायात में बाधक बन रहे है। वॉल टू वॉल सडक़ों पर डेयरी बूथ आवंटित किए जाने पर आपत्ति दर्ज करवाई गई।