8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से निकल रहा दम, बीकानेर दो हजार पार

लूणकरनसर सीएचसी का डॉक्टर पॉजिटिव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 1 Aug 2020, 5:00 AM IST

कोरोना से निकल रहा दम, बीकानेर दो हजार पार

कोरोना से निकल रहा दम, बीकानेर दो हजार पार

बीकानेर। कोरोना अब दम निकाल रहा है। हर दिन एक मरीज की मौत हो रही है। मौतों को रोकने के लिए पीबीएम अस्पताल में प्लाज्मा थैरेपी से उपचार शुरू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बढ़ते मरीजों से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। शुक्रवार को एक और मरीज की मौत हो गई।

इस माह में कोरोना पीडि़त की यह ३२वीं मौत हैं। जबकि जिलेभर में अब तक ४७ मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं ४८ नए पॉजिटिव आए हैं। इन नए मरीजों के साथ बीकानेर जिला कोरोना मरीजों की संख्या को दो हजार पार कर गया है। अब जिले में २०३१ मरीज हो गए हैं।

एसपी मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एलए गौरी ने बताया कि कुचीलपुरा निवासी ५० वर्षीय मोहम्मद अली पुत्र अल्ला बक्श को ३० जुलाई की रात साढ़े नौ बजे पीबीएम के डी वार्ड में भर्ती किया गया। देररात पौने एक बजे उसकी मौत हो गई। कोरोना संदिग्ध के चलते उसकी कोरोना जांच के लिए सैम्पल भेजा गया जो शुक्रवार दोपहर में पॉजिटिव आया।

चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे की कोशिश कर रहे हैं। हर दिन लोग संक्रमित हो रहे हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में लूणकरनसर सीएचसी का एक डॉक्टर पॉजिटिव सामने आया है। लूणकरनसर में जांच के लिए शनिवार को शिविर लगाया जाएगा। शहर में पीबीएम, सैटेलाइट व गंगाशहर सीएचसी में हर दिन जांच शिविर लग रहा है। चिकित्सक, पुलिसकर्मी, नर्सिंगकार्मिक, लैब टेक्निशियन, अधिवक्ता एवं न्यायिक अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

यहां-यहां से आए पॉजिटिव
नोखा में पांच, मदीना मस्जिद के पास से तीन, जेलरोड से एक, पारीक चौक तीन, भुट्टों का बास एक, जस्सूसर गेट क्षेत्र से एक, विवेकनगर से एक, फड़बाजर एक, पंजाबगिरान एक, रानीसर बास से दो, पुलिस लाइन के पास से एक, ४४ नंबर कोठी के पास से एक, नुरानी मस्जिद रानीसर बास के पास से एक, रत्ताणी व्यासों का चौक से एक, गोगागेट, सुदर्शनानगर से एक, पाबूबारी से तीन, ओसवाल चौक, रेलवे स्टेशन के पास से एक, तेलीवाड़ा से दो, बिनाणी चौक से चार, धर्मनगर द्वार से तीन, नत्थूसर गेट से एक, ओझा भवन के पास से एक, उदयरासर से तीन, दमाणी चौकसे दो, उस्ताबारी, धरणीधर, चौपड़ा बारी एक व्यक्ति संक्रमित हुआ है।


जिले में ५४८ मरीज एक्टिव
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र तनेजा ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस के २०३१ मरीज रिपोर्ट हुए हैं। शुक्रवार को ४८ मरीज नए रिपोर्ट हुए है। ६६ मरीज ठीक हुए। अब तक १३९१ मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में ५४८ मरीज ही एक्टिव रह गए हैं।