वातावरण शुद्ध, खाद में काम आ सकेंगे
गोबर व हवन सामग्री से तैयार दीपक दीपावली पर घर-घर वातावरण को शुद्ध और सुगंधित करेंगे। जलने के बाद शेष दीपक पेड पौधों में खाद के रूप में काम आ सकेंगे। अभियान की शुरूआत पर वक्ताओं ने कहा कि इको फ्रेंडली दीपावली मनाने से स्वदेशी अभियान को बल मिलेगा, घर का वातावरण शुद्ध होगा और गौ माता के प्रति आमजन में श्रद्धा भाव उत्पन्न होगा। अभियान की शुरूआत पर संयोजक अरविन्द ऊभा, पार्षद अनूप गहलोत, सुमन छाजेड़, पन्ना लाल नागल, निरंजन सोनी आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर पार्षद प्रदीप उपाध्याय, मनोज नायक, भंवर साहू, आदर्श शर्मा, दुर्गा शंकर व्यास, मानमल सोनी, गोपाल राजपुरोहित, विष्णु सिंह राजपुरोहित, महेन्द्र सिंह लखासर, प्रेम सिंह घुमान्दा, विशाल सिंह, शीशपाल गिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।