8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमएम खेल मैदान में तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन

एमएम खेल मैदान में तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 27 Oct 2021, 6:04 PM IST

एमएम खेल मैदान में तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन

एमएम खेल मैदान में तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन

बीकानेर. 65 वी जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2021 का आयोजन राजकीय एमएम उच्च माध्यमिक विद्यालय के संयोजन में एमएम खेल मैदान में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला व विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा ब्रह्मानंद महर्षि, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा धर्मपाल सिंह, समाजसेवी पूनमचंद व्यास व निदेशक माध्यमिक शिक्षा के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार व्यास थे। पहले दिन रिकर्व व कंपाउंड राउंड के मुकाबले हुए जिनमें रिकर्व राउंड अंडर-17 में साईं नाथ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रामपाल चौधरी को गोल्ड, आदर्श विद्या मंदिर के छात्रों आदित्य जावा व पवन घाट को सिल्वर एवं ब्रांज मेडल प्राप्त हुए। अंडर-17 कंपाउंड राउंड का गोल्ड मेडल राउमावि भोलासर के छात्र पवन घाट को व सिल्वर तथा ब्रोंज मेडल राजकीय एमएम उमावि के छात्रों रमेश चौधरी एवं विकास चौधरी ने जीते। अंडर-19 रिकर्व राउंड का ऑल ओवर गोल्ड मेडल एमएम स्कूल के छात्र हरीश प्रजापत, सिल्वर मेडल चाइनाण पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र महेंद्र चौधरी तथा कांस्य पदक एम एम विद्यालय के विशाल पुरोहित को प्राप्त हुआ।
65वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज बाफना स्कूल में हुआ। ओपनिंग सेरेमनी की मुख्य अतिथि महापौर सुशीला कंवर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बाफना स्कूल के सीईओ डॉ. पी.एस. वोहरा ने बताया कि 26 से 29 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में अंडर-17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग के प्रतियोगी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में कुल 27 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन कुल 13 मैचे खेले गए।
दयानंद पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्य समारोह के साथ हुआ। ये प्रतियोगिता दयानंद पब्लिक स्कूल के सभागार में 29 अक्टूबर तक चलेगी। उमेश पुरोहित ने बताया कि पहले दिन रायन इंटरनेशनल स्कूल ने राउमावि मोमासर को ३-२ से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।