8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीएलबी ने आयुक्त के आदेश को अवैधानिक बताते हुए किया निरस्त

निगम में कार्यवाहक स्वच्छता प्रभारियों को सर्किलों में किया था पदस्थापित  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 30 Dec 2020, 8:39 AM IST

डीएलबी ने आयुक्त के आदेश को अवैधानिक बताते हुए किया निरस्त

डीएलबी ने आयुक्त के आदेश को अवैधानिक बताते हुए किया निरस्त

बीकानेर. नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न सर्किलों में पदस्थापित किए गए कार्यवाहक स्वच्छता प्रभारियों के आदेश को स्वायत्त शासन विभाग ने निरस्त कर दिया है। नगर निगम आयुक्त ने एक आदेश जारी कर सफाई कर्मचारियों को कार्यवाहक स्वच्छता प्रभारी पद पर पदस्थापित किया था। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव दीपक नन्दी ने निगम आयुक्त को भेजे पत्र में आयुक्त के 18 सितम्बर के आदेश को न केवल अवैधानिक बताया है बल्कि इस आदेश को निरस्त करने के भी आदेश जारी किए है।

पत्र में निगम कर्मचारी सुनील चांवरिया, विक्रम लोहरा, कमल चांवरिया, कपिल जैदिया, नवरत्न, देवेन्द्र तेजी, सुभाष तेजी, शिवशंकर चांवरिया और अमित तेजी के नाम उल्लेखित किए गए है, जिनको आयुक्त की ओर से कार्यवाहक स्वच्छता प्रभारी पद पर पदस्थापित किया गया है। डीएलबी निदेशक ने अपने पत्र में सफाई कर्मचारी भर्ती २०१८ में चयनित सभी सफाई कर्मचारियों से सफाई का कार्य ही लिए जाने के आदेश दिए है। आदेश में बताया गया है कि किसी भी नगरीय निकाय यह शिकायत प्रमाणित पाई जाती है तो आयुक्त के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाने एवं चयनित सफाई कर्मचारी को सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी।