8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाय की दुकान की आड में बेच रहा था डोडा, पुलिस ने दबोचा

डीएसटी व सदर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 31 Jul 2020, 7:07 PM IST

चाय की दुकान की आड में बेच रहा था डोडा, पुलिस ने दबोचा

चाय की दुकान की आड में बेच रहा था डोडा, पुलिस ने दबोचा

बीकानेर। जिला पुलिस स्पेशल टीम (डीएसटी) एवं सदर पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को १२ किलो डोडा-पोस्त के साथ पकड़ा है।


पुलिस अधीक्षक प्रहलादसिंह कृष्णियां ने बताया कि डीएसटी को सदर थाना क्षेत्र में एक चाय के खोखे पर डोडा-पोस्त बेचने की सूचना मिली। इस पर डीएसटी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक पर्बतसिंह एवं सदर पुलिस के साथ महिला मंडी स्कूल के सामने एक चाय के खोखे पर दबिश दी। यहां खोखे से १२ किलो डोडा-पोस्त बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने चाय की दुकान के संचालक कुचीलपुरा निवासी गिरीश कुमार पुत्र नारायण शुक्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सदर पुलिस के हवाले किया गया है। शुक्रवार सुबह आरोपी की कोरोना जांच कराई जाएगी उसके बाद न्यायलय में पेश किया जाएगा।

सर्राफा व्यापारी से मारपीट कर रुपए व जेवर छीने
देशनोक थाने में मामला दर्ज
बीकानेर/देशनोक। दुकान से घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी से नकाबपोश चार बदमाश मारपीट कर रुपए व जेवर छीन ले गए। वारदात का पता चलने पर देशनोक पुलिस मौके पर गई। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कराई लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। वारदात मंगलवार देररात की है।


देशनोक पुलिस के अनुसार चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर निवासी मांगीलाल सोनार की गीगासर गांव में ज्वैलरी की दुकान है। उसने रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार रात को दुकान बंद कर घर आ रहा था। तभी रास्ते में चार लड़कों ने उसे रुकवाया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर हाथ से थैला व मोबाइल छीन ले गए। थैले में ६० हजार रुपए, सोने-चांदी के जेवर थे। आरोपी मोबाइल भी छीन ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।