डीजे पर देशभक्ति गीतों की धुनों के साथ-साथ डॉ. अंबेडकर के जयकारे गूंजते रहे व बच्चे व युवा नाचते-गाते रैली में शामिल हुए। चन्द्रशेखर चांवरिया के अनुसार महारैली एम एम ग्राउंड से जस्सूसर गेट, चौंखूटी पुलिया, पाबूबारी, कसाईबारी, जोशीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड, सार्दुल सिंह सर्कल, पब्लिक पार्क, तुलसी सर्कल होते हुए अंबेडकर सर्कल पहुंची और मुख्य समारोह में शामिल हुई। महारैली के दौरान पुलिस का पुख्ता जाब्ता शामिल रहा।