
weather
बीकानेर. बीकानेर अंचल में मौसम बदलने के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी के चलते दिन का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। सुबह आसमान साफ रहने से सूरज की तीखी धूप रही। दिन का तापमान एक डिग्री बढ़ा व न्यूनतम तापमान डेढ़ डिग्री तापमान बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च को मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। सुबह से ही आसमान साफ होने से सूरज की तीखी धूप रही। इससे तेज गर्मी का अहसास होने लगा और लोगों ने पंखों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। साथ ही गर्म कपड़े भी अब असहज लगने लगे हैं। साथ ही खानपान में भी बदलाव हो गया है।
कई स्थानों पर शीतल पेय पदार्थ तथा बर्फ के गोलों की दुकाने खुल गई है। अब सुबह और शाम को ही हल्की सर्दी महसूस हो रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री व बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
बदहाल सड़क से परेशानी
बीकानेर. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 स्थित मंजू कॉलोनी में जगह-जगह बदहाल सड़कों से आमजन परेशान है। गुरुवार को पार्षद संतोष गुर्जर ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की सुध लेने की मांग की। पार्षद ने बताया कि जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे बने हुए है।
कलक्टर से सड़क-नाली निर्माण के लिए बजट आवंटित करने की मांग की। पार्षद के अनुसार पूर्व में जो सड़क-नाली निर्माण कार्य शुरू हुआ वह सम्पूर्ण क्षेत्र में पूरा नहीं हो पाया है। इस कार्य को पूरा करवाने की मांग की गई।
Published on:
19 Mar 2020, 7:30 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.