बीकानेर.वल्लभ गार्डन क्षेत्र में स्थित नगर निगम का डम्पिंग यार्ड कचरा संग्रहण का केन्द्र होने के साथ-साथ यह कई परिवारों के लिए रोजी-रोटी का माध्यम भी है। यहां प्रतिदिन दर्जनों लोग अपने परिवार के संचालन के लिए कचरे के ढेर से बिकने योग्य कबाड़ का सामान बीन कर और बादमें बेचकर दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर रहे है। डम्पिंग यार्ड परिसर में सुबह से शाम तक कचरा बीनने वालों के हाथ थकते नहीं है। शहर भर से एकत्र होकर आ रहे कचरे के ढेर से ये लोग प्लास्टिक बोतलंे, प्लास्टिक व लोहे का सामान, गत्ते, कागज, लोहा, एल्यूमिनियम आदि धातुओं से बनी वस्तुओं को एकत्र करते रहते है। कचरे के ढेर से कबाड़ सामान एकत्र करने के दौरान इनका स्वास्थ्य भी दांव पर लगा हुआ है।