4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा एवं विधि प्रथम वर्ष के वंचित विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम मौका

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा बीएड., विशेष बी.एड., बी.ए. बी.एड., बी.एसी. बी.एड., एम.एड. तथा एल एल. बी. प्रथम वर्ष एवं बी.ए. एल एल.बी. प्रथम वर्ष में अध्यनरत छात्रों को परीक्षा 2020 में सम्मिलित होने के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Nikhil Swami

•

Updated: 18 Mar 2020, 7:26 PM IST

शिक्षा एवं विधि प्रथम वर्ष के वंचित विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम मौका

mgsu

बीकानेर. महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा बीएड., विशेष बी.एड., बी.ए. बी.एड., बी.एसी. बी.एड., एम.एड. तथा एल एल. बी. प्रथम वर्ष एवं बी.ए. एल एल.बी. प्रथम वर्ष में अध्यनरत छात्रों को परीक्षा 2020 में सम्मिलित होने के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।


परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस खीचड़ ने बताया कि उपरोक्त कक्षाओं में परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित विद्यार्थी 21 मार्च तक एल एल.बी प्रथम वर्ष के विद्यार्थी तीन गुणा परीक्षा शुल्क सहित एवं शिक्षक-प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी चार गुणा परीक्षा शुल्क सहित ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते है।

विद्यार्थी को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के बाद सम्बन्धित महाविद्यालय से अग्रेषित करवाकर 24 मार्च तक विश्वविद्यालय में जमा कराने होंगे।

----------------------------------------

पुष्करणा कन्या छात्रावास का निर्माण शीघ्र होगा प्रारंभ, कमेटी का गठन

बीकानेर. हरोलाई हनुमान मंदिर के पीछे पुष्करणा कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस सम्बंध में बुधवार को बैठक हुई। इसकी जानकारी देते हुए पुष्करणा कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष जनार्दन कल्ला एवं मंत्री राम किशन आचार्य ने बताया कि छात्रावास के निर्माण पर गुणवत्ता एवं व्यवस्था के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।