2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब स्कूलों में विद्यार्थी पाठ्य पुस्तकों के साथ पढ़ेंगे अन्य पुस्तकें भी

स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन से विद्यार्थियो को पाठ्यपुस्तकों के साथ अन्य उपयोगी पुस्तकें पढऩे को मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 17 Jun 2018, 9:03 AM IST

education Department

education Department

बीकानेर. स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन से विद्यार्थियो को पाठ्यपुस्तकों के साथ अन्य उपयोगी पुस्तकें पढऩे को मिलेगी। स्कूली विद्यार्थियों में पाठ्यपुस्तकों के साथ अन्य पुस्तकें पढऩे के प्रति रूचि जाग्रत करने के लिए शिक्षा विभाग ने यह नवाचार शुरू किया है। इसके तहत विभाग १९ जून को रीडिंग डे मनाएगा। इस दिन शिक्षक विद्यार्थियों को अन्य विषयों की पुस्तकों पढऩे के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

इसके बाद विभाग इसी तर्ज पर रीडिंग माह भी आयोजित करेगा। जिसमें पूरे महीने बच्चों को पुस्तकों को पढऩे के लिए अन्य पुस्तकें भी दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। इसमें भारत सरकार नीति आयोग की ओर से राज्य की स्कूलों में १९ जून को डे ऑफ रीडिंग एवं एक माह का रीडिंग माह आयोजित होगा।

रूचि जगाने का प्रयास
स्कूली बच्चों में पुस्तकों को पढऩे की रूचि जगाने के लिए कदम उठाया है। नीति आयोग की ओर से यह पूरे राज्य की स्कूलों में रीडिंग डे व रीडिंग माह आयोजित होगा।
महावीर पूनियां, उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर


पांच ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को नोटिस

बीकानेर. प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को पांच ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए। इसमें बीकानेर, कोलायत, पांचू, लूणकरनसर तथा श्रीडूंगरगढ़ के ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को समय पर सूचना नहीं देने तथा शाला दर्शन पोर्टल पर अपडेट नहीं करने पर नोटिस दिया गया है। शाला दर्शन पोर्टल पर कार्यरत लेकिन समान पद पर नई भर्ती के लिए अन्य जिले में चयन होने पर त्यागपत्र देकर जा चुके कार्मिकों को हटाया नहीं गया है।

शिक्षक प्रशिक्षण का पांचवां चरण १८ से

बीकानेर. पं. दीनदयाल उपाध्याय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण का पांचवां चरण १८ से २३ जून तक कोलायत स्थित गौतम धर्मशाला में शुरू होगा। शिविर में ३१ शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद ने कक्षा एक से पांच तक पढ़ाने वाले शिक्षकों का शिविर २१ मई से ९ जून तक महारानी स्कूल में लगाया था। इनमें अनुपस्थित रोजेदार अध्यापक व अन्य अनुपस्थित अध्यापक पांचवें चरण में भाग लेंगे।