6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाले में भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी

अंदरूनी शहर के छबीली घाटी में नाले में नवजात का भू्रण मिला। इससे एकबारगी क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
2 min read
Google source verification
Embryo

Embryo

बीकानेर. अंदरूनी शहर के छबीली घाटी में रविवार शाम को नाले में नवजात का भू्रण मिला। इससे एकबारगी क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ जसबीरसिंह ने बताया कि छबीली घाटी स्थित हरीरामजी मंदिर के पास गंदे पानी के नाले में नवजात का भू्रण मृत मिला।

नाले में भ्रूण की सूचना क्षेत्र निवासी महेन्द्र ने दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भू्रण को नाले से बाहर निकलाकर पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया, जहां सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कराकर नगर निगम के माध्यम से अंतिम संस्कार कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि भू्रण लड़के का है और चार-पांच माह का है।

ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी पर बैठे व्यक्ति की मौत
बीकानेर. जयपुर रोड पर अपने ट्रक का इंतजार कर रहे स्कूटी पर बैठे एक व्यक्ति को ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर जेएनवीसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। सीआइ मनोज माचरा ने बताया कि इन्द्रा कॉलोनी निवासी अजीतसिंह (३८) पुत्र खुमाण सिंह और उसका चाचा करणपाल शनिवार रात को जयपुर रोड स्थित हारमोनी रेजीडेंसी के सामने सड़क किनारे खड़े अपने ट्रक का इंतजार कर रहे थे।

तभी जयपुर की तरफ से आए ट्रेलर चालक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान अजीतसिंह स्कूटी पर बैठा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में मृतक के चाचा करणपालसिंह की ओर से ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया।

दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर. घर की छत पर अकेली सो रही लड़की को डराधमका कर दुष्कर्म करने के आरोप में सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार देर रात की है। सदर पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र की एक युवती की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वह शनिवार रात को घर की छत पर अकेली सो रही थी।

रात करीब डेढ़ बजे सुभाषपुरा निवासी हाकम पुत्र भूरे खां आया। आरोपित ने चाकू दिखाकर उसके साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया। बाद में उसने शोर मचाया तो वह भाग गया। पीडि़ता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग